1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ओप्पो ने नोएडा फैक्टरी में काम रोका, 6 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित बाकी की जांच जारी

ओप्पो ने नोएडा फैक्टरी में काम रोका, 6 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित बाकी की जांच जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 18, 2020 10:10 am IST,  Updated : May 18, 2020 02:08 pm IST

कंपनी के मुताबिक कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा फैसला

oppo suspends noida operations- India TV Hindi
oppo suspends noida operations Image Source : FILE

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो ने रविवार को कहा कि उसने  नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है। ये फैसला कंपनी के 6 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद लिए गया है। कंपनी ने बताया कि जब तक उसके सभी 3,000 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्टरी में काम बंद रहेगा। कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद करीब 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को परिचालन फिर से शुरू किया था। कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे थे, जिन्हें काम में शामिल होना है। j

ओप्पो ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि अपने सभी कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में सभी तरह का परिचालन रोक दिया है और 3,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शुरू की है, जिसके परिणाम की प्रतीक्षा है।’’ कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजत दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा