1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अवैध धन का 10 फीसदी देश के बाहर चला जाता है : संसदीय समिति

अवैध धन का 10 फीसदी देश के बाहर चला जाता है : संसदीय समिति

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2019 08:02 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 08:02 am IST

देश के भीतर और बाहर बेहिसाब धन का आकलन करना कठिन है, हालांकि कुछ अध्ययनों के अनुमान के मुताबिक अवैध वित्तीय प्रवाह के रूप में बेहिसाब आय का 10 फीसदी देश के बाहर चला जाता है।

parliamentary committee says 10 percent of Indian black money goes out of the country- India TV Hindi
parliamentary committee says 10 percent of Indian black money goes out of the country

नई दिल्ली। देश के भीतर और बाहर बेहिसाब धन का आकलन करना कठिन है, हालांकि कुछ अध्ययनों के अनुमान के मुताबिक अवैध वित्तीय प्रवाह के रूप में बेहिसाब आय का 10 फीसदी देश के बाहर चला जाता है। यह बात संसद की एक समिति ने कही है। वित्ती मामलों की संसद की स्थाई समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "देश के भीतर और बाहर बेहिसाब आय और धन का विश्वसनीय आकलन भारत के संदर्भ में सहज प्रतीत नहीं होता है।" 

ये भी पढ़ें : अमेरिकी अरबपतियों ने कहा- हम पर अधिक कर लगाओ, जानिए चिट्ठी में क्या कुछ लिखा

देश के भीतर और बाहर दोनों में बेहिसाब आय/धन की स्थिति पर एक अहम विश्लेषण रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई। संस्थानों द्वारा करवाए गए अध्ययन में देश के बाहर बेहिसाब धन का आकलन किया गया है। 

ये भी पढ़ें : Aadhaar Online Contest: आधार कार्ड से जीत सकते हैं 30 हजार रुपए का इनाम, जानिए कैसे

राजस्व सचिव अजय पांडेय द्वारा समिति के समक्ष दिए गए मौखिक बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि बेहिसाब आय व धन के समष्टिगत आकलन के संबंध में तीन अध्ययनों में पाया गया कि बेहिसाब आय व धन का विश्वसनीय आकलन करना काफी कठिन है।  रिपोर्ट के अनुसार, महत्वपूर्ण बात यह है कि देश से अवैध प्रवाह औसतन आकलित बेहिसाब आय का 10 फीसदी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा