1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बालों के तेल के भ्रामक विज्ञापन के लिए पतंजलि की खिंचाई

बालों के तेल के भ्रामक विज्ञापन के लिए पतंजलि की खिंचाई

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 26, 2016 08:20 pm IST,  Updated : May 26, 2016 08:20 pm IST

विज्ञापनों की निगरानी करने वाली संस्था ASCI ने पतंजलि आयुर्वेद की उसके विभिन्न विज्ञापनों में झूठे और भ्र्रामक दावे करने के लिए खिंचाई की है।

पतंजलि आयुर्वेद दिखा रहा है भ्रामक विज्ञापन, ASCI को मिली 156 शिकायतों में से 90 पाई गईं सही- India TV Hindi
पतंजलि आयुर्वेद दिखा रहा है भ्रामक विज्ञापन, ASCI को मिली 156 शिकायतों में से 90 पाई गईं सही

नई दिल्ली। विज्ञापनों की निगरानी करने वाली संस्था ASCI ने पतंजलि आयुर्वेद की उसके विभिन्न विज्ञापनों में झूठे और भ्रामक दावे करने के लिए खिंचाई की है। इनमें उसके कपड़ा धोने के पाउडर और बालों के तेल का विज्ञापन भी शामिल है। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने कहा कि योग गुरु रामदेव से जुड़ा समूह अपने विज्ञापनों में बाजार में मौजूद अन्य विज्ञापनों को अनुचित तरीके से नीचा दिखा रहा है।

इसके अलावा ASCI की ग्राहक शिकायत परिषद (CCC) ने जॉनसन एंड जॉनसन, अमेजन, आईटीसी और अन्य कंपनियों के विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को भी देखा। मार्च के महीने में सीसीसी को कुल 156 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 90 को उसने झूठा और भ्रामक करार दिया। इसमें शिक्षा क्षेत्र की 32 और स्वास्थ्य क्षेत्र की 30 और खान-पान क्षेत्र की 10 शिकायतें शामिल हैं।

परिषद ने कहा कि पतंजलि के केश कांति नेचुरल हेयर क्लींजर एंड ऑयल के विज्ञापन में कहा जा रहा है कि मिनरल ऑयल प्राकृतिक रूप से कैंसरकारक होते हैं और इनके इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है, जो कि झूठा और भ्रामक दावा है। परिषद ने पतंजलि के कच्ची घानी सरसों तेल के विज्ञापन से जुड़ी शिकायतों पर भी इस विज्ञापन को अन्य कंपनियों के उत्पाद को नीचा दिखाने वाला पाया।

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव की नजर अब ऑनलाइन हेल्‍थ बाजार पर, पतंजलि जल्‍द लॉन्‍च करेगा ऑनलाइन आयुर्वेदिक कंसलटेशन प्‍लेटफॉर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा