1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm दिवाली से पहले शुरू करेगी अपना पेमेंट बैंक, 500 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना

Paytm दिवाली से पहले शुरू करेगी अपना पेमेंट बैंक, 500 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 10, 2016 03:31 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 03:31 pm IST

डिजिटल भुगतान सेवा देने वाली पेटीएम का इस साल अक्‍टूबर में दिवाली से पहले बैंक का ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य है।

Paytm दिवाली से पहले शुरू करेगी अपना पेमेंट बैंक, 500 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना- India TV Hindi
Paytm दिवाली से पहले शुरू करेगी अपना पेमेंट बैंक, 500 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना

नई दिल्‍ली। डिजिटल भुगतान सेवा देने वाली पेटीएम ने अपना पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए 350 से 500 करोड़ रुपए का बजट तैयार रखा है और उसका इस साल अक्‍टूबर में दिवाली से पहले बैंक का ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिनजिनी कुमार ने कहा, इसके लिए करीब 350 से 500 करोड़ रुपए का बजट है। हम सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी क्रियान्वयन में कुछ और समय लगेगा। हमें लगता है कि हम दिवाली से पहले इसकी शुरुआत कर देंगे। इससे पहले, मई में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अगस्त में भुगतान बैंक शुरू करने की बात कही थी।

Paytm से जुड़े छोटे दुकानदारों और Auto वालों को मिलेगा आसान कर्ज, कंपनी शुरू करेगी सर्विस

समयसीमा आगे बढ़ाए जाने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि कंपनी भुगतान बैंक शुरू करने को लेकर सामने आ रहे नए मुद्दों को सुलझाने में लगी है। कुमार ने कहा, जितना हम इसमें आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही हम सीख रहे हैं। हर दिन एक नई चीज सीखने और समझने को मिल रही है। उन्होंने कहा, हम डाटा कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक पहचान तथा अन्य स्थायी समस्याओं के समाधान के लिए अलग तरीका तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए वास्तविक रूप से इसकी शुरुआत के संदर्भ में हम कुछ निर्णय करेंगे।

नोएडा स्थित डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने पिछले वर्ष रिजर्व बैंक से पेमेंट बैंक लाइसेंस हासिल किया था। पेमेंट्स बैंक व्यक्तियों तथा छोटी कंपनियों से अधिकतम एक लाख रुपए तक मांग एवं बचत जमा स्वीकार कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा