1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रविवार को और महंंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आज क्या है ​कीमत

रविवार को और महंंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आज क्या है ​कीमत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 08:46 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:46 am IST

पेट्रोल की कीेमत में बढ़ोत्तरी रविवार को भी जारी रही। आज सुबह पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Petrol Diesel Prices- India TV Hindi
Petrol Diesel Prices Image Source : PTI

पेट्रोल की कीेमत में बढ़ोत्तरी रविवार को भी जारी रही। आज सुबह पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि डीजल की कीमत आज कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 81.49 रुपए पहुंच गई। बता दें कि कल पेट्रोल की कीमत 81.35 रुपए थी। वहीं डीजल की कीमत 73.56 रुपए पर स्थिर हैं। बता दें कि पेट्रोल की कीमत पिछले एक सप्ताह में 92 पैसे बढ़ी हैं। 

देश के अन्य महानगरों की बात करें तो आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.16 रुपए दर्ज की गई है। वहीं यहां डीजल की कीमत 80.11 रुपए है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 83.01 रुपए और डीजल की कीमत 77.06 रुपए तय की गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 84.52 रुपए तय की गई है। वहीं डीजल की कीमत 78.86 रुपए तय की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा