1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel price on 22 August: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आज का रेट

Petrol, Diesel price on 22 August: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 22, 2019 07:09 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 07:09 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चार दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है और अगर यह तेजी आगे भी जारी रही तो पेट्रोल और डीजल के भाव आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं। 

petrol and diesel prices stable on 22 August 2019- India TV Hindi
petrol and diesel prices stable on 22 August 2019

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चार दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है और अगर यह तेजी आगे भी जारी रही तो पेट्रोल और डीजल के भाव आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस महीने के पहले पखवारे में नरमी रहने से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, मगर हालिया तेजी के बाद उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के दाम में अब और राहत मिलने की उम्मीद कम हो गई है। 

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम गुरुवार को क्रमश: 71.84 रुपये, 74.54 रुपये, 77.50 रुपये और 74.62 रुपये प्रति लीटर हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.11 रुपये, 67.49 रुपये और 68.26 रुपये और 68.79 रुपये प्रति लीटर हैं। दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा और गाजियाबाद में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में स्थिरता बनी है।

नोएडा में पेट्रोल 73.79 रुपये लीटर जबकि डीजल 65.40 रुपये लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल का भाव 73.65 रुपये और डीजल का भाव 65.26 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट में क्रमश: 26.80 फीसदी और 17.48 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने के कारण राज्य के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी वृद्धि दर्ज की गई।

आज 22 अगस्त को अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 60.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज पर 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 56.33 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई कीमतें जारी करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा