Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: कीमतों में बढ़त से राहत जारी, जानिये आपके शहर में आज कहां पहुंचे पेट्रोल, डीजल

Petrol Diesel Price: कीमतों में बढ़त से राहत जारी, जानिये आपके शहर में आज कहां पहुंचे पेट्रोल, डीजल

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Sep 12, 2021 09:13 am IST, Updated : Sep 12, 2021 09:24 am IST

ये लगातार 7वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया। सितंबर के दौरान दो बार में ईंधन कीमतें 30 पैसे कम हुई हैं

पेट्रोल और डीजल...- India TV Paisa
Photo:PTI

पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़त से राहत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच आज घरेलू खुदरा बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रही हैं। तेल कंपनियों ने रविवार के लिये पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिये हैं और इसमें पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार सातवां दिन है जब तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सितंबर का महीना अभी तक ग्राहकों के लिये बेहतर ही साबित हुआ है, जब दो बार कीमतों में सीमित कटौती की गयी वहीं बाकी दिन कीमतें स्थिर रहीं।  वहीं कच्चे तेल की कीमतों का दबाव बना हुआ है पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट 72 डॉलर प्रति बैरल से पार हो गया था। 

कहां पहुंची पेट्रोल और डीजल कीमतें

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आज

दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर है। 

वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.26 रुपये और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.04 रुपये और डीजल 88.78 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
और शिमला में आज पेट्रोल 98.74 और डीजल 87.91 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

सितंबर में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
सितंबर के महीने में लंबे समय के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली। इस दौरान 2 बार तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतें घटाई हैं। महीने की शुरुआत यानी 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर तक कटौती की। इसके बाद इतनी ही कटौती 5 सितंबर को भी की गयी। यानि एक हफ्ते के समय में खुदरा कीमतें 30 पैसे प्रति लीटर तक घटा दी गयीं। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement