Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: नए साल जनवरी 2020 में पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 12 January 2020: जनवरी 2020 में पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए नए रेट

Written by: India TV Business Desk Published : Jan 12, 2020 10:43 am IST, Updated : Jan 12, 2020 03:31 pm IST

लगातार तीन दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के बाद नए साल में पहली बार रविवार को गिरावट देखने को मिली है।

Petrol Diesel Price, Petrol Price, Diesel Price, Today Petrol Diesel Price - India TV Paisa

Petrol Diesel Price down first time in January 2020 

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के बाद रविवार को गिरावट देखने को मिली है। नए साल में पहली बार तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 76 रुपए लीटर से नीचे आ गया है। तमाम शहरों में पेट्रोल करीब 11 पैसे और डीजल के भाव में 5 से 7 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आ रही कमी का असर अब घरेलू तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटक्रम क्रमशः 75.90 रुपए, 78.48 रुपए, 81.49 रुपए और 78.86 रुपए हो गए हैं। वहीं डीजल की बात करें तो चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 69.11 रुपए, 71.48 रुपए, 72.47 रुपए, 73.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 76.95 रुपए और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 69.39 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 75.16 रुपए और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 67.93 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement