1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: लगातार पांचवें दिन घटे दाम, जानिए चार प्रमुख महानगरों समेत क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Price: लगातार पांचवें दिन घटे दाम, जानिए चार प्रमुख महानगरों समेत क्या है आज का भाव

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Jun 03, 2019 09:37 am IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:30 am IST

पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। पेट्रोल 20 पैसा और डीजल 40 पैसा सस्ता हुआ है।

Petrol Diesel price fifth consecutive day Decreased- India TV Hindi
Petrol Diesel price fifth consecutive day Decreased Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। नई सरकार बनने के बाद यह पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे बड़ी कटौती है। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम दिल्ली में 20 पैसे, कोलकाता में 17 पैसे, मुंबई में 18 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। डीजल के दाम में पेट्रोल की अपेक्षा ज्यादा कटौती की गई है। डीजल दिल्ली में प्रति लीटर 40 पैसे, कोलकाता में 38 पैसे और मुंबई व चेन्नई में 40 पैसे सस्ता हो गया है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसा और डीजल 40 पैसा सस्ता हुआ है। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 56 पैसा और डीजल 95 पैसे तक सस्ता हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट का भारतीय तेल कंपनियों को फायदा मिला है क्योंकि तेल का आयात सस्ता हो गया है। कच्चे तेल का भाव में लगातार छठे सत्र में सोमवार को भी सोमवार को भी गिरावट जारी रही। ब्रेंट क्रूड का भाव इन छह दिनों में नौ डॉलर प्रति बैरल गिरा है। व्यापारिक तनाव की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल का भाव पांच फीसदी से ज्यादा टूटा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह लगातार चार सत्रों में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: आने वाले दिनों में भारत में घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.30 रुपए, 73.56 रुपए, 76.98 रुपए और 74.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 65.76 रुपए, 67.68 रुपए, 68.97 रुपए और 69.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। नोएडा में पेट्रोल 71.01 रुपए और डीजल 64.97 रुपए जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल 71.54 रुपए और डीजल 65.06 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें जरूर चेक कर लें।

शहरों के नाम

पेट्रोल/लीटर

डीजल/लीटर

दिल्ली

₹71.30

₹65.76

मुंबई

₹76.98

₹68.97

कोलकाता

₹73.54

₹67.68

चेन्नई

₹74.08

₹69.58

नोएडा

₹71.01

₹64.97

गुरुग्राम

₹71.54

₹65.06

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा