1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल लखनऊ में भोपाल से 11 रुपये सस्ता दिल्ली में 99 के करीब, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

पेट्रोल लखनऊ में भोपाल से 11 रुपये सस्ता दिल्ली में 99 के करीब, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2021 08:09 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 08:09 am IST

तेल की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। लगभग रोज हो रही बढ़ोत्तरी के बीच दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के और करीब पहुंच रहे हैं।

पेट्रोल लखनऊ में...- India TV Hindi
पेट्रोल लखनऊ में भोपाल से 11 रुपये सस्ता दिल्ली में 99 के करीब, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

नई दिल्ली। तेल की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। लगभग रोज हो रही बढ़ोत्तरी के बीच दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के और करीब पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भविष्य में दाम कम होने की संभावना को भी लगभग खत्म कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में आज 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपये और डीजल की कीमत 89.91 रुपये प्रति लीटर है।

बता दें कि बीते महीने विधानसभा चुनाव के न​तीजों की घोषणा के बाद 4 मई से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी आ रही है. हर दिन रुक-रुक कर हो रहे इजाफे की वजह से जैसलमेर, गंगानगर, हैदराबाद, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोगा, मुंबई, रत्‍नागिरी, औरंगाबाद, पटना और लेह जैसे देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के भी पार निकल गई हैं। 

29 जून 2021 को पेट्रोल-डीजल के भाव पर गौर करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.81 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.90 रुपये और डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.80 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर,कोलकाता में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। देश के राज्यों की राजधानी पर गौर करें तो जयपुर में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 98.29 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 95.97 रुपये और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर, भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 100.81 रुपये और डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा