1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, एक हफ्ते बाद कीमतों में भारी वृद्धि, जानिए आज की कीमत

बजट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, एक हफ्ते बाद कीमतों में भारी वृद्धि, जानिए आज की कीमत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2021 09:30 am IST,  Updated : Feb 04, 2021 09:30 am IST

सरकारी तेल कंपनियों ने करीब एक सप्ताह के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

Petrol Diesel- India TV Hindi
Petrol Diesel

बजट घोषित होने के तीन दिनों के भीतर तेल की कीमतों में भारी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने करीब एक सप्ताह के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर चले गए हैं। दिल्ली सहित सभी शहरों में पेट्रोल के दाम 31.35 पैसे बढ़ गए है। इसी तरह डीजल के दाम 33.35 पैसे बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई सहित सभी शहरों में पेट्रोल के दाम अपने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 2.94 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे ही डीजल 2.96 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 11 बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

हाय महंगाई! बजट के बाद LPG के दाम में जोरदार वृद्धि

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में पेट्रोल कल के भाव में 35 पैसे बढ़कर 86.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गए है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपये प्रति लीटर हैं।  कोलकाता में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 80.41 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 89.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 82.04 रुपये प्रति लीटर हैं। 

गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार वृद्धि

एलपीजी गैस से रसोई में खाना बनाने वाली गृहणियों के लिए बुरी खबर है। तेल कंपनियों ने बजट के बाद गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की एलपीजी ईकाई इंडेन गैस ने गुरुवार 4 फरवरी से एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इंडेन की वेबसाइट के अनुसार गैस सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 25 रुपये बढ़ गई है। हांलाकि कॉमर्शियल गैस की कीमत 6 रुपये कम कर दी गई है। ताजा वृद्धि के बाद दिल्ली में एलपीजी की कीमत 719 हो गई है। जबकि जनवरी में दिल्ली में रसोई गैस 694 रुपये में मिल रही थी। अमूमन गैस कंपनियां महीने के पहले दिन गैस की नई कीमतें निर्धारित करती हैं। लेकिन बजट जारी होने के कारण इस महीने 1 तारीख को कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। 

बजट में लगा कृषि सेस

बता दें कि बजट में हुई घोषणा के बाद 2 फरवरी से पेट्रोल-डीजल में नए सेस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस जोड़ दिए गए थे। यह सेस पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये जबकि डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लागू किया गया। हालांकि सरकार का कहना है कि इससे तेल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, ऐसा 2 दिन चला भी, तेल की कीमत में कोई फर्क नहीं पड़ा। बता दें कि पेट्रोल.डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने पर इसके दाम करीब दो गुना हो जाते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा