1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल पर लगातार दूसरे दिन मिली राहत, फुल करवा लीजिए कार की टंकी

पेट्रोल डीजल पर लगातार दूसरे दिन मिली राहत, फुल करवा लीजिए कार की टंकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 13, 2021 08:09 am IST,  Updated : Oct 13, 2021 08:09 am IST

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में लगातार उछाल जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

पेट्रोल डीजल पर...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल पर लगातार दूसरे दिन मिली राहत, फुल करवा लीजिए कार की टंकी

पेट्रोल और डीजल की महंगाई झेल रही आम जनता को लगातार दूसरे दिन बड़ी राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी तेल सोमवार को तय हुई कीमतों पर ही मिल रहा है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल को 30 पैसे और डीजल को 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो यह 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। 

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में लगातार उछाल जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बता दें कि 24 सितंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा तेजी जारी है। देश के लगभग हर राज्य की राजधानी में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। मुंबई में यह 110 के पार तो भोपाल में 117 के पार है। अकेले इसी महीने पेट्रोल 2.80 रुपये और डीजल 3.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
नई दिल्‍ली 104.44  93.17 
मुंबई  110.41   101.03
कोलकाता  105.05  96.24
चेन्‍नई  101.76  97.56
भोपाल  112.96  102.25
रांची 98.89  98.30
बेंगलुरू 108.04  98.85
पटना  107.60  99.68
चंडीगढ़ 100.49  92.86
लखनऊ  101.43  93.57
नोएडा  101.70  93.80
 
(स्रोत- IOC SMS)

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा