1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol diesel Price 1 December 2019: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, आम आदमी को लगा दोहरा झटका

Petrol diesel Price 1 December 2019: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, आम आदमी को लगा दोहरा झटका

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 01, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 01:01 pm IST

रविवार को पेट्रोल फिर दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Price on 1 December 2019- India TV Hindi
Petrol Diesel Price on 1 December 2019

नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के पहले दिन यानी 1 दिसंबर 2019 को आम आदमी को दोहरा झटका लगा है। जहां एक ओर रसोई गैस के दाम में वृद्धि की गई है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी इजाफा किया गया है। हालांकि थोड़ी राहत की खबर ये है कि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी हुई है।

पेट्रोल फिर दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में सात नवंबर के बाद पेट्रोल के दाम में 2.31 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते सात नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 72.60 रुपए लीटर था। देश में इस समय पेट्राले का भाव बीते एक साल से ज्यादा समय के उंचे स्तर पर है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल का भाव 24 नवंबर 2018 को 75.25 रुपए प्रति लीटर था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.91 रुपए, 77.61 रुपए, 80.59 रुपए और 77.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपए, 68.19 रुपए, 69 रुपए और 69.53 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 3.98 फीसदी लुढ़ककर 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 22 नवंबर को ब्रेंट क्र्रूड का भाव 63.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। बीते सप्ताह तकरीबन तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा