1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 10 March: सस्ते होते कच्चे तेल ने दिया आम लोगों को होली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती

Petrol Diesel Price Today 10 March: सस्ते होते कच्चे तेल ने दिया आम लोगों को होली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 10, 2020 07:32 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 07:32 am IST

होली के मौके पर मंगलवार को (Petrol Diesel Price 10 March 2020) को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

Petrol Diesel- India TV Hindi
Petrol Diesel

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती का बड़ा फायदा आम लोगों को भी मिल रहा है। होली के मौके पर मंगलवार को (Petrol Diesel Price 10 March 2020) को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव घटकर 28 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 32 डॉलर के नीचे था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार पिछले पांच दिनों में यानि 4 मार्च के बाद से अब तक पेट्रोल 1.15 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 1.02 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली 30 पैसे और डीजल के दाम में 25 पैसे की कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 70.29 रुपये, 72.98 रुपये, 75.99 रुपये और 73.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चारों महानगरों में डीजल का भाव भी घटकर क्रमश: 63.01 रुपये, 65.34 रुपये, 65.97 रुपये और 66.48 रुपये प्रति हो गया है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा