1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 9 March 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती, जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 9 March 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती, जानिए आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 09, 2020 07:16 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 07:16 am IST

देश के विभिन्न शहरों में जहां पेट्रोल के दाम में 23 से 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है वहीं डीजल के दाम में 25 से 26 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए हैं।

petrol Diesel rate, petrol Diesel price, petrol price, Diesel price, Today petrol Diesel price- India TV Hindi
petrol Diesel rate on 9 March 2020

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कौटती कर रही हैं। सोमवार (Petrol Diesel Price 9 March 2020) को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना के कहर के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार पिछले पांच दिनों में यानि 4 मार्च के बाद से अब तक पेट्रोल 85 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल 77 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

देश के विभिन्न शहरों में जहां पेट्रोल के दाम में 23 से 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है वहीं डीजल के दाम में 25 से 26 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई में 24 पैसे, कोलकाता में 23 पैसे, जबकि चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। डीजल की कीमत में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर कम हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 70.59 रुपये, 73.28 रुपये, 76.29 रुपये और 73.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चारों महानगरों में डीजल का भाव भी घटकर क्रमश: 63.26 रुपये, 65.59 रुपये, 66.24 रुपये और 66.75 रुपये प्रति हो गया है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा