1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल डीजल ने दी राहत, फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल डीजल ने दी राहत, फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2021 07:42 am IST,  Updated : Apr 27, 2021 07:42 am IST

15 अप्रैल को पेट्रोल 16 पैसे जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था।

कोरोना लॉकडाउन के बीच...- India TV Hindi
कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल डीजल ने दी राहत, फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

देश इस समय कोरोना के गंभीर संकट के बीच है। वहीं दूसरी ओर महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) ने आम लोगों को राहत दी है। लगातार 12वें दिन देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल अभी भी 15 अप्रैल की कीमत पर मिल रहा है। 15 अप्रैल को पेट्रोल 16 पैसे जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था। वहीं मंगलवार 26 अप्रैल को लगातार 12वें दिन तेल की कीमतें स्थिर रही हैं। मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। 

इस साल पेट्रोल की कीमतें 6 रुपये से अधिक बढ़ चुकी हैं। हालांकि 5 राज्यों में चुनाव के चलते 27 फरवरी से कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीते दो महीने से पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार बनी हुई हैं। यहां पेट्रोल 100.89 रुपये और डीजल 92.99 रुपये पर स्थिर हैं। 1 जनवरी से लेकर आज तक पेट्रोल की कीमत में 6.69 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी को 83.71 रुपये की दर से बिक रहा था। वहीं 1 फरवरी को पेट्रोल 86.30 रुपये पर बिक रहा था। पिछली बार 30 मार्च को तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में जारी चुनावों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में 27 फरवरी के बाद से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

आज घोषित कीमत के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपये और डीजल 87.81 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये और डीजल 83.61 रुपये लीटर तथा चेन्नै में पेट्रोल 92.43 रुपये और डीजल 85.73 रुपये लीटर हो गया है। पिछले महीने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में तीन बार बदलाव देखने को मिला। 24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे। 

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा