1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel price: तेल कीमतों में राहत जारी, जानिये आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol Diesel price: तेल कीमतों में राहत जारी, जानिये आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 19, 2021 09:32 am IST,  Updated : Nov 19, 2021 09:41 am IST

तीन नवंबर को केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं।

पेट्रोल और डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त से राहत  Image Source : PTI

Highlights

  • ये लगातार 15वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल देश में सबसे महंगा और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता है

नई दिल्ली। नवंबर का महीना अब तक पेट्रोल और डीजल ग्राहकों के लिये राहत भरा बना हुआ है। दीवाली पर मिली तेल कीमतों में कटौती के बाद से कंपनियां लगातार ईंधन की कीमतों में बढ़त से राहत दे रही हैं। आज जारी हुए तेल की कीमतें में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये लगातार 15वां दिन है जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। त्योहार पर केन्द्र और राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था। जिसके बाद अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

जानिये क्या है आज पेट्रोल और डीजल की कीमत

त्योहारों में केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों की तरफ से मिली राहत के बाद  से
दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर 
कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर 
जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपये और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर 
शिमला में पेट्रोल 95.78 रुपये और डीजल 80.35 रुपये प्रति लीटर 
देहरादून में पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87.32 रुपये प्रति लीटर 
भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर 
रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर 
बैंग्लुरू में पेट्रोल 100.58 रुपये और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर 
के स्तर पर बना हुआ है। 

फेस्टिव सीजन में मिला था कटौती का बड़ा तोहफा
तीन नवंबर को केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर आम जनता को राहत पहुंचाने की घोषणा की थी। इसके बाद कई प्रदेशों की तरफ से भी स्थानीय शुल्क (मूल्य वर्धित शुल्क-वैट) की दरों में कटौती की गई। सबसे ज्यादा कटौती केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, कर्नाटक और पुडुचेरी ने की है। 

कटौती के बाद शहरों के बीच तेल कीमतों का अंतर बढ़ा
राज्यों के बीच अलग अलग कटौती के ऐलान से देश के कई हिस्सों के बीच तेल कीमतों में काफी अंतर आ गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल देश में सबसे महंगा और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता बिक रहा है। दोनो शहरों के बीच पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का अंतर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा