1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं, फिर बढ़े दाम, जानिए क्या है आज का रेट

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं, फिर बढ़े दाम, जानिए क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 27, 2019 07:48 am IST,  Updated : Sep 27, 2019 07:48 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज शुक्रवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे वहीं डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने आज शुक्रवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे वहीं डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मुंबई और चेन्नई में डीजल 11 पैसे महंगा हुआ है जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। पेट्रोल का भाव इस समय नवंबर 2018 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.34 रुपए, 77.03 रुपए, 80.00 रुपए और 77.28 रुपए प्रति लीटर बने रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.24 रुपए, 69.66 रुपए, 70.55 रुपए और 71.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 75.77 रुपए व डीजल 67.56 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश में 83.46 रुपए व डीजल 74.37 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि इसी महीने 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 16 सितंबर को अचानक तकबरीन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। इस हमले के बाद भारत में पेट्रोल दो रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल के दाम 1.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं तो वहीं कुछ अन्य शहरों में डीजल के दाम में इससे ज्यादा की वृद्धि हुई है। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा