1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Price: दिल्ली में 3 दिनों मे 68 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, 58 पैसे बढ़े डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price: दिल्ली में 3 दिनों मे 68 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, 58 पैसे बढ़े डीजल के दाम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 19, 2019 06:51 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:45 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन आज गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे व डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Petrol, diesel prices increased again- India TV Hindi
Petrol, diesel prices increased again

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन आज गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की है। पेट्रोल आज गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे जबकि चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। डीजल के दाम फिर दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इन तीन दिनों में पेट्रोल 68 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम भी 58 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

नोट- यहां क्लिक कर चेक करें अपने शहर का रेट।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.71 रुपये, 75.43 रुपये, 78.39 रुपये और 75.56 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.01 रुपये, 68.42 रुपये, 69.24 रुपये और 69.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

सउदी अरब की सरकारी तेल उत्पादक कंपनी अरामको के संयंत्रों पर पिछले सप्ताह हुए ड्रोन हमलों के बाद सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 20 फीसदी के उछाल के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था, जोकि 28 साल बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी। इससे पहले 14 जनवरी 1991 को ब्रेंट के भाव में 21.54 फीसदी का उछाल आया था।

उर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा के मुताबिक, सउदी से तेल की आपूर्ति बाधित होने से कहीं ज्यादा तेल के दाम में वृद्धि भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि तेल भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी है और इस त्योहारी सीजन में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों लोगों की चिंता और बढ़ जाएगी और हमारे दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली 60 फीसदी वस्तएं तेल से बनी है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के नवंबर अनुबंध में महज 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 63.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड का नवंबर अनुबंध न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 58.19 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

त्योहारी सीजन में पड़ेगी महंगाई की मार!

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह के आरंभ में कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल आने के बाद से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी वृद्धि हुई है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख बना रह सकता है। त्योहारी सीजन में तेल के दाम में वृद्धि होने से चिंता का विषय यह है कि इससे आम उपभोक्ताओं पर मंहगाई की मार पड़ेगी। 

विश्‍लेषकों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि होने से आम उपभोक्ताओं पर फिर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ेगी क्योंकि तेल के दाम में इजाफा होने से वस्तु एवं सेवाओं के मूल्य पर इसका सीधा असर होता है। ​साउदी अरब में ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल के संकट के चलते अगले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में जोरदार वृद्धि देखने को मिलेगी। भारत में अगले 15 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 से 6 रुपए प्रति लीटर की तेजी आ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा