1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel prices: त्योहार से पहले एक और राहत, लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel prices: त्योहार से पहले एक और राहत, लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 04, 2019 06:53 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 07:00 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं डीजल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 8 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

petrol diesel prices- India TV Hindi
petrol diesel prices

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को देश की दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में पेट्रोल 18 पैसे जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं डीजल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 8 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.33 रुपए, 76.96 रुपए, 79.93 रुपए और 77.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.35 रुपए, 69.71 रुपए, 70.61 रुपए और 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम की महंगाई से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों वाहन ईंधनों के दाम और घटेंगे। 

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

नोट- भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा