1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी राहत, आज लगातार चौथे दिन रेट में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी राहत, आज लगातार चौथे दिन रेट में कोई बदलाव नहीं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2021 11:41 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 11:41 am IST

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने गुरुवार को चार महानगरों में ईंधन की कीमतों में संशोधन पर विराम का बटन दबाया। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर बिका।

पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी राहत, आज लगातार चौथे दिन रेट में कोई बदलाव नहीं- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी राहत, आज लगातार चौथे दिन रेट में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल को लेकर आज फिर राहत की खबर आई है। अगर आपके पास भी ईंधन से चलने वाला कोई भी वाहन है चाहे वह स्कूटर, कार या ट्रक हो तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज लगातार चौथे दिन चार महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत में कई बदलाव नही हुआ है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने गुरुवार को चार महानगरों में ईंधन की कीमतों में संशोधन पर विराम का बटन दबाया। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर बिका। इसी तरह, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के अन्य प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत क्रमशः 107.26 रुपये, 98.96 रुपये, 101.62 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही।

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है और हाल ही में कई बार तेल कीमतों में कमी आई है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15—15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें

  • कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
  • देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
  • शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर 

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा