1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Rate Today: लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए क्या हैं आज की नई कीमतें

Petrol Diesel Rate Today: लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए क्या हैं आज की नई कीमतें

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 31, 2019 11:16 am IST,  Updated : May 31, 2019 01:34 pm IST

आज शुक्रवार (31 मई 2019) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में सात पैसों की कमी आई है। डीजल के दामों में 12 पैसे की कमी आई है।

Today Petrol Diesel Rate- India TV Hindi
Today Petrol Diesel Rate

नई दिल्ली। पेट्रोल के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की। पेट्रोल फिर सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम 12 से 13 पैसे लीटर कम हो गए हैं। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में सात पैसों की कमी आई है। गुरुवार को भी पेट्रोल के दामों में छह पैसे की गिरावट आई थी। उसके पिछले छह दिनों तक लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। 31 मई यानी आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 71.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दामों में 12 पैसे की कमी आई है। आज राजधानी में डीजल 66.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुरुवार को भी डीजल के दामों में छह पैसों की गिरावट आई थी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.73 रुपए, 73.79 रुपए, 77.34 रुपए और 74.46 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में नई कटौती के बाद क्रमश: 66.51 रुपए, 68.27 रुपए, 69.69 रुपए और 70.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में सात पैसे लीटर की कटौती की, जबकि डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस महीने फ्यूल प्राइस में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपेक्षतया सामान्य रही हैं।

सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें जरूर चेक कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा