1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel rate Today 6 February 2020: एक दिन की स्थिरता के बाद फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

Petrol Diesel rate Today 6 February 2020: एक दिन की स्थिरता के बाद फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 06, 2020 07:06 am IST,  Updated : Feb 06, 2020 07:06 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला एक दिन की स्थिरता के बाद आज गुरुवार को फिर जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटौती की है।

Petrol Diesel price, Today Petrol Diesel price, Petrol price, Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price Today 6 February 2020 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला एक दिन की स्थिरता के बाद आज गुरुवार को फिर जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटौती की है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले दिनों में अभी और कटौती देखने को मिल सकती है। गुरुवार को पेट्रोल के दाम दिल्ली में 9 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 8 पैसे, जबकि चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए हैं। डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे जबकि, मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर तक घटे हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.89 रुपए, 75.57 रुपए, 78.55 रुपए और 75.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.92 रुपए, 68.29 रुपए, 69.09 रुपए और 69.63 रुपए प्रति लीटर है।

दिल्ली के आसपास का ये है आज का भाव

वहीं दिल्ली के आसपास की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 74.62 रुपए और डीजल 66.18 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 74.49 रुपए और डीजल 66.04 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में शुक्रवार को पेट्रोल 72.82 रुपए और डीजल 65.21 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 73.01 रुपए और डीजल 65.39 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा