1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आम लोगों को राहत, पेट्रोल सात पैसे और डीजल पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता

आम लोगों को राहत, पेट्रोल सात पैसे और डीजल पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता

 Published : May 31, 2018 09:37 am IST,  Updated : May 31, 2018 09:37 am IST

बुधवार को एक पैसे की कटौती बाद गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में सात पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गयी है।

Petrol- India TV Hindi
Petrol

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में कल एक पैसे की कटौती से लोगों के दिल को भले ही चोट पहुंची हो। लेकिन आज कार और बाइक चलाने वालों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को एक पैसे की कटौती बाद गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में सात पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की गयी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद यह कटौती हुई है। 

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली मे अब पेट्रोल की कीमत 78.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर होगी। ईंधन की कीमतों में बुधवार को हुई एक पैसे की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। 

Diesel
Diesel

Petrol
Petrol

ईंधन की कीमतों में यह कटौती सीधे 16 दिन बाद हुई है , क्योंकि 14 मई से इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। उससे पहले कर्नाटक चुनाव के चलते 19 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं थी। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 3.8 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। ईंधन की कीमत राज्यों के स्थानीय करों के हिसाब से बदलती हैं। सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में कीमतें सबसे कम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा