1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी, डीजल में स्थिरता जारी

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी, डीजल में स्थिरता जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2020 09:17 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 09:17 am IST

बीते 6 दिनों में पांच दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी

Petrol price up- India TV Hindi
Petrol price up Image Source : PTI

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 19 पैसे बढ़ी है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने बीते 6 दिनों में पांच दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की है। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़त के बाद 81.19 रुपये, कोलकाता में 82.72 रुपये, मुंबई में 87.87 रुपये और चेन्नई में 84.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत में स्थिरता बनी हुई है और वो दिल्ली में 73.56 रुपये, कोलकाता में  77.06 रुपये, मुंबई में 80.11 रुपये और चेन्नई में 78.86 रुपये प्रति लीटर पर हैं।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 45.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 42.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। भारत में पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा