1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुद की प्लास्टिक करेंसी चलाता था राम रहीम, करेंसी देखकर दंग रह जाओगे आप

खुद की प्लास्टिक करेंसी चलाता था राम रहीम, करेंसी देखकर दंग रह जाओगे आप

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 08, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 01:37 pm IST

खुलासे में पता चला है कि राम रहीम अपने डेरे में खुद की प्लास्टिक करेंसी छापकर उसे चलाता था। राम रहीम की प्लास्टिक करेंसी की तस्वीरें सामने आई हैं

खुद की प्लास्टिक करेंसी चलाता था राम रहीम! करेंसी देखकर दंग रह जाओगे आप- India TV Hindi
खुद की प्लास्टिक करेंसी चलाता था राम रहीम! करेंसी देखकर दंग रह जाओगे आप

सिरसा: बलात्कार की सजा में जेल गए बाबा राम रहीम को लेकर कई खुलासे हो रह हैं। शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने राम रहीम के डेरा की तलाशी की जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। कुछ जानकारी डेरा के बाहर भी मिली है, डेरा सच्चा सौदा से सटे मार्केट में ऐसी करेंसी मिली है जिसे देखकर सब हैरान है, प्लास्टिक की करेंसी पर डेरा सच्चा सौदा की छपाई हुई है, करेंसी देखकर लग रहा है कि डेरा की तरफ से इसे चलाया जाता था। शुक्रवार को राम रहीम की प्लास्टिक करेंसी की तस्वीरें सामने आई हैं।

जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें 10 रुपए का प्लास्टिक का सिक्का दिख रहा है जो हल्के कॉपर कलर का है, इसके अलावा एक रुपए का प्लास्टिक का सिक्का भी नजर आ रहा है जो नीले रंग का है। प्लास्टिक की ये करेंसी डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय से सटी मार्केट में देखने को मिली है।

अभी डेरा के कई कमरों की तलाशी होना बाकी है, जांच एजेंसियों ने एहतिआत के तौर पर फोरेंसिंक टीम को भी बुला लिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि डेरा की तलाशी से राम रहीम को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई अदालत ने पिछले महीने राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाया था और दो अलग-अलग मामलों में उसे 20 साल की उम्रकैद की सजा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा