1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB बोर्ड ने दी OBC और United Bank का विलय करने को मंजूरी, 22 अक्‍टूबर को ली जाएगी शेयरधारकों से स्‍वीकृति

PNB बोर्ड ने दी OBC और United Bank का विलय करने को मंजूरी, 22 अक्‍टूबर को ली जाएगी शेयरधारकों से स्‍वीकृति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 05, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 04:55 pm IST

यह बैठक वित्त मंत्रालय से तीनों बैंकों से विलय प्रस्ताव पर चर्चा करने का निर्देश मिलने के बाद बुलाई गई थी।

PNB board approves amalgamation with OBC, United Bank- India TV Hindi
PNB board approves amalgamation with OBC, United Bank Image Source : PNB BOARD APPROVES AMALGA

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के निदेशक मंडल ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का उसके साथ विलय किए जाने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार गुरुवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इस विलय को मंजूरी दी गई।

यह बैठक वित्त मंत्रालय से तीनों बैंकों से विलय प्रस्ताव पर चर्चा करने का निर्देश मिलने के बाद बुलाई गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श करने के बाद वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली वैकल्पिक व्यवस्था ने विलय पर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक और आंध्रा बैंक एवं कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय करने की घोषणा की थी।

इसके अलावा पीएनबी के निदेशक मंडल ने तरजीही शेयर आवंटन के जरिये सरकार द्वारा 18,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालने को भी मंजूरी दे दी। शुक्रवार को सरकार ने पीएनबी में 16,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालने की घोषणा की थी। इस संबंध में बैंक के सभी शेयरधारकों की अनुमति के लिए 22 अक्टूबर को असाधारण आम बैठक बुलाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा