1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB ने जारी की विलफुल डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट, 913 कर्जदारों पर 11,486 करोड़ रुपए बकाया

PNB ने जारी की विलफुल डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट, 913 कर्जदारों पर 11,486 करोड़ रुपए बकाया

 Published : Jun 15, 2016 09:45 am IST,  Updated : Jun 15, 2016 09:45 am IST

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 913 विलफुल डिफॉल्‍टर्स की सूची जारी की। इसमें किंगफिशर एयरलाइंस और नेफेड भी शामिल हैं।

PNB ने जारी की विलफुल डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट, 913 कर्जदारों पर 11,486 करोड़ रुपए बकाया- India TV Hindi
PNB ने जारी की विलफुल डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट, 913 कर्जदारों पर 11,486 करोड़ रुपए बकाया

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 913 विलफुल डिफॉल्‍टर्स की सूची जारी की। इसमें किंगफिशर एयरलाइंस और नेफेड भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर बैंक का 11,486 करोड़ रुपए बकाया है। सार्वजनिक क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने अपनी फरवरी की सूची में आठ और नाम शामिल किए हैं जिसके चलते उसके 31 मार्च 2016 तक विलफुल डिफॉल्‍टर्स की संख्या 913 पर पहुंच गई है।

पीएनबी द्वारा जारी सूची के अनुसार बड़े चूककर्ताओं में विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर 597.44 करोड़ रुपए का बकाया है।

ये हैं बैंक के बड़े डिफॉल्‍टर्स

बैंक द्वारा घोषित की गई बड़े बकायदारों की सूची में विनसम डायमंड्स एंड ज्वेलरी 900.06 करोड़ रुपए, फॉरएवर प्रीशियस ज्वेलरी एंड डायमंड्स 747.98 करोड़ रुपए के बकाए के साथ शीर्ष पर हैं।  सरकारी संस्थान नेफेड पर भी बैंक का 224.26 करोड़ रुपए का बकाया है।

इसके अलावा जूम डेवलपर्स पर 410.18 करोड़ रुपए, एप्‍पल इंडस्ट्रीज पर 248.33 करोड़ रुपए, एमबीए ज्वेलर्स पर 266.17 करोड़ रुपए, रामस्वरूप ग्रुप कंपनीज पर 410.62 करोड़ रुपए, एस. कुमार नेशनवाइड पर 146.82 करोड़ रुपए और राणा ग्रुप कंपनीज पर 169.36 करोड़ रुपए का बकाया है।

विजय माल्‍या को चुकाना होगा बैंक का पूरा पैसा, PNB ने आंशिक भुगतान की पेशकश खारिज

PNB को चौथी तिमाही में 5,367 करोड़ रुपए का नुकसान, NPA की वजह से हुआ घाटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा