1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अंसल बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज, निवेशकों को ठगने और धोखाधड़ी का आरोप

अंसल बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज, निवेशकों को ठगने और धोखाधड़ी का आरोप

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 07, 2017 10:53 am IST,  Updated : May 07, 2017 10:53 am IST

दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया गया कि अंसल हाईटेक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड और इसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

अंसल बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज, निवेशकों को ठगने और धोखाधड़ी का आरोप- India TV Hindi
अंसल बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज, निवेशकों को ठगने और धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा को बताया कि यह प्राथमिकी दिल्ली के एक थाने में कथित तौर पर धोखाधड़ी और विश्वास के आपराधिक हनन जैसे अपराधों के मामले में दर्ज गई है। यह कारवाई अदालत के पहले के आदेश पर की गई है। अदालत ने इससे पहले पुलिस द्वारा दायर कारवाई रिपोर्ट को देखने के बाद इस संबंध में आदेश पारित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा