1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों ने बिजली विधेयक के खिलाफ 10 अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी

बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों ने बिजली विधेयक के खिलाफ 10 अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 08, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 10:14 pm IST

ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने संसद के चालू मॉनसून सत्र में बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करने के निर्णय के खिलाफ दस अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों ने बिजली विधेयक के खिलाफ 10 अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी- India TV Hindi
बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों ने बिजली विधेयक के खिलाफ 10 अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी Image Source : FILE

मथुरा: ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने संसद के चालू मॉनसून सत्र में बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करने के निर्णय के खिलाफ दस अगस्त को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने यह जानकारी दी। संघ ने दावा किया कि नए बिजली विधेयक को संसद के चालू सत्र में पेश करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में देश भर के बिजली विभाग के 15 लाख कर्मचारी 10 अगस्त को हड़ताल पर जाएंगे या काम नहीं करेंगे। 

एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा, ‘‘यदि सोमवार को संसद में बिल पेश होता है, तो हम हड़ताल पर जायेंगे।’’ संघ ने मांग करते हुए कहा कि विधेयक को जल्दबाजी में पारित करने के बजाय इसे पहले संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए। बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत बिजली उपभोक्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की तरह अपनी पसंद के सेवा प्रदाता को चुनने का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा