1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रैंसमवेयर साइबर हमले का बिजली सप्लाई पर नहीं होगा कोई असर, पावरग्रिड ने बचने के किए उपाय

रैंसमवेयर साइबर हमले का बिजली सप्लाई पर नहीं होगा कोई असर, पावरग्रिड ने बचने के किए उपाय

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 15, 2017 04:34 pm IST,  Updated : May 15, 2017 04:34 pm IST

पावर ग्रिड ने कहा कि उसने वैश्विक साइबर हमले रैंसमवेयर से बचने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं और इसके कारण बिजली की सप्लाई बाधित नहीं होगी।

रैंसमवेयर साइबर हमले का बिजली सप्लाई पर नहीं होगा कोई असर, पावरग्रिड ने बचने के किए उपाय- India TV Hindi
रैंसमवेयर साइबर हमले का बिजली सप्लाई पर नहीं होगा कोई असर, पावरग्रिड ने बचने के किए उपाय

अधिकारी ने कहा, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आई एस झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। चूंकि पावर ग्रिड का परिचालन आईटी पर आधारित है इसलिए विस्तार से विचार विमर्श किया गया। अधिकारी के अनुसार कर्मचारियों से कहा गया है कि वे संदिग्ध ईमेल नहीं खोलें और न ही फाइल डाउनलोड करें। उन्होंने कहा, कुछ बैंकों व अन्य क्षेत्रों के प्रभावित होने के समाचार हैं। लेकिन हमारे मामले में हमने अपनी प्रणाली के संरक्षण के लिए पर्याप्य उपाय फायरवाल की व्यवस्था किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा