नई दिल्ली। देशभर में 4 दिन से इंटरनेट पर छाई केरल की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर की जिस फिल्म के गाने से वह इतनी फेमस हुई है उस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है जिस वजह से यूट्यूब पर इसके व्यूज बढ़ रहे हैं को कमाई में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) के ट्रेलर को यूट्यूब पर 4 दिन पहले ही अपलोड किया गया था और अबतक इस ट्रेलर को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Related Stories
यूट्यूब पर अपलोड होने वाले वीडियो से कमाई के आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट सोशल ब्लेड के मुताबिक ट्रेलर की वजह से इसे अपलोड करने वाले चैनल को 7600 डॉलर से लेकर 60800 डॉलर तक की कमाई हो चुकी है, भारतीय करेंसी में कहें तो यह कमाई 5 लाख रुपए से लेकर 39 लाख रुपए तक की है। इसे अपलोड करने वाले चैनल ने प्रिया प्रकाश की फिल्म से ही जुड़े एक और टीजर को भी अपलोड किया है। सोशल ब्लेड के आंकड़ों के मुताबिक टीजर की वजह से 1700-13700 डॉलर यानि 1.10 लाख रुपए से लेकर 8.8 लाख रुपए तक की कमाई हो चुकी है।
आज इंडिया टीवी को एक्सक्लूसिवली दिए इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर से अपने चेहरे पर उसी तरह के एक्सप्रेशन दिए हैं जिन एक्सप्रेशन का पूरा देश दिवाना हो चुका है।