1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ Q1 में 57% घटकर 306 करोड़ रुपए, नेट NPA बढ़कर हुआ 9.16%

पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ Q1 में 57% घटकर 306 करोड़ रुपए, नेट NPA बढ़कर हुआ 9.16%

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 28, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 01:39 pm IST

देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 57 फीसदी घटकर 306.36 करोड़ रुपए रहा है

पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ Q1 में 57% घटकर 306 करोड़ रुपए, नेट NPA बढ़कर हुआ 9.16%- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ Q1 में 57% घटकर 306 करोड़ रुपए, नेट NPA बढ़कर हुआ 9.16%

नई दिल्‍ली। देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 57 फीसदी घटकर 306.36 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 720.71 करोड़ रुपए था। वित्‍त वर्ष 2015-16 में बैंक को कुल 5,367.14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सालाना आधार पर बैंक की कुल आय 3.71 फीसदी बढ़कर 13,930 करोड़ रुपए रही।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्‍ट इनकम 9.83 फीसदी घटकर 3699 करोड़ रुपए रही, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में इनकम 4102.47 करोड़ रुपए थी। ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्‍यूरिटीज ने अनुमान जताया था कि पहली तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध मुनाफा 1089.20 करोड़ रुपए था।

सालाना आधार पर बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट जून 2016 की समाप्‍त तिमाही में 123 फीसदी बढ़कर 56654.09 करोड़ रुपए हो गया, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 25397.42 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का नेट एनपीए 9.16 फीसदी हो गया, जो 31 मार्च 2016 को समाप्‍त तिमाही में 8.16 फीसदी था। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक के प्रोविजन 1,810 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,740 करोड़ रुपए पर पहंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

PNB