1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SEBI ने पंजाब नैशनल बैंक को जारी किया चेतावनी पत्र, घोटाले की जानकारी छुपाने को लेकर किया आगाह

SEBI ने पंजाब नैशनल बैंक को जारी किया चेतावनी पत्र, घोटाले की जानकारी छुपाने को लेकर किया आगाह

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 17, 2018 03:14 pm IST,  Updated : May 17, 2018 03:14 pm IST

पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने बैंक को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में SEBI ने चेतावनी देते हुए बैंक को आगाह किया है कि वह भविष्य में वह ऐसी कोई जानकारी नहीं छुपाएगा जिसे नियम के तहत सेबी और शेयर बाजार को बताना जरूरी है

Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI- India TV Hindi
Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने बैंक को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में SEBI ने चेतावनी देते हुए बैंक को आगाह किया है कि वह भविष्य में वह ऐसी कोई जानकारी नहीं छुपाएगा जिसे नियम के तहत सेबी और शेयर बाजार को बताना जरूरी है।

SEBI ने कहा है कि PNB ने फरवरी और मार्च के दौरान अलग-अलग घोटालों को लेकर शेयर बाजार और रेग्युलेटर के पास जो जानकारी दी है उसका सेबी ने जब आकलन किया तो पाया कि बैंक ने जानकारी देने में 1-6 दिन की देरी की है। नियम के तहत बैंक को जो शिकायत करनी चाहिए थी वह भी नहीं की है।

नियम के तहत बैंक में जो 280 करोड़ रुपए का फ्राड हुआ था उसके बारे में PNB को दिसंबर तिमाही के नतीजों में डिस्कलोजर देना जरूरी था लेकिन बैंक ने ऐसा नहीं किया। सेबी ने PNB के इस असहयोग को गंभीरता से लिया है और बैंक को भविष्य में इस तरह के काम से बचने की चेतावनी और सलाह दी है।

Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI
Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI

Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI
Punjab National Bank receives warning letter from markets regulator SEBI

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा