1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोयले की कमी की वजह से कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं पंजाब के बिजली संयंत्र, कटौती शुरू

कोयले की कमी की वजह से कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं पंजाब के बिजली संयंत्र, कटौती शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 09, 2021 09:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 09:52 pm IST

पंजाब में ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की भारी कमी के कारण बिजली कंपनी पीएसपीसीएल को उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है और राज्य में कई स्थानों पर बारी-बारी से बिजली कटौती की जा रही है।

कोयले की कमी की वजह से कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं पंजाब के बिजली संयंत्र, कटौती शुरू- India TV Hindi
कोयले की कमी की वजह से कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं पंजाब के बिजली संयंत्र, कटौती शुरू Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब में ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की भारी कमी के कारण बिजली कंपनी पीएसपीसीएल को उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है और राज्य में कई स्थानों पर बारी-बारी से बिजली कटौती की जा रही है। पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोयले की कमी के कारण कोयला संचालित बिजली संयंत्र कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं। पीएसपीसीएल के अधिकारी ने कहा कि बिजली की स्थिति गंभीर हो गई है। 

राज्य में बिजली संयंत्रों के पास अब पांच दिन तक का कोयला भंडार बचा है। उन्होंने कहा कि कोयला बचाने के लिए संयंत्रों का परिचालन पूरी क्षमता पर नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में बिजली की मांग लगभग 9,000 मेगावॉट है। अधिकारियों ने बताया कि कृषि क्षेत्र से बिजली की मांग के अलावा दिन का ऊंचा तापमान भी राज्य में बिजली की जरूरतों को बढ़ा रहा है। हालांकि, पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने न्यूनतम बिजली कटौती का दावा किया, लेकिन राज्य में कई स्थानों पर दो-तीन घंटे तक बिजली कटौती की खबरें हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा