1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC पर रेलवे ने लिया यू-टर्न, सरकार के साथ सुविधा शुल्क बांटने का फैसला लिया वापस

IRCTC पर रेलवे ने लिया यू-टर्न, सरकार के साथ सुविधा शुल्क बांटने का फैसला लिया वापस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 29, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 01:17 pm IST

ग्राहकों से वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क से आईआरसीटीसी को बड़ा राजस्व मिलता है। यह आईआरसीटीसी द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा के लिए वसूला जाता है।

IRCTC पर रेलवे ने लिया...- India TV Hindi
IRCTC पर रेलवे ने लिया यू-टर्न, सरकार के साथ सुविधा शुल्क बांटने का फैसला लिया वापस Image Source : PTI

नयी दिल्ली। IRCTC की ​रेवेन्यू शेयरिंग से जुड़े एक बड़े फैसले को सरकार ने 24 घंटों के भीतर ही पलट दिया है। सरकार ने आईआरसीटीसी द्वारा सुविधा शुल्‍क के माध्‍यम से जुटाई गई राशि में से 50 प्रतिशत हिस्‍सा सरकार को देने का निर्णय लिया था। इस खबर के बाद IRCTC के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन सरकार के यूटर्न के बाद अब शेयरों में रिकवरी दिखाई दे रही है। 

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने शुक्रवार को कहा कि रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर आईआरसीटीसी द्वारा अर्जित सुविधा शुल्क को साझा करने के अपने फैसले को वापस लेने का फैसला किया है। दीपम सचिव तुहिन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा, "रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क पर फैसला वापस लेने का फैसला किया है।" 

 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रेल मंत्रालय ने उसे अपनी वेबसाइट पर बुकिंग से होने वाले अपने राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा भारतीय रेल के साथ साझा करने के लिए कहा है। ग्राहकों से वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क से आईआरसीटीसी को बड़ा राजस्व मिलता है। शुल्क रेल किराए का हिस्सा नहीं है। यह आईआरसीटीसी द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा के लिए वसूला जाता है।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा