1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5,000 एसी और नॉन-एसी आधुनिक डिब्बे बनाने की तैयारी में रेलवे, आमंत्रित करेगी वित्तीय बोलियां

5,000 एसी और नॉन-एसी आधुनिक डिब्बे बनाने की तैयारी में रेलवे, आमंत्रित करेगी वित्तीय बोलियां

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 02, 2017 01:54 pm IST,  Updated : May 02, 2017 01:54 pm IST

रेलवे आधुनिक सुविधाओं वाले 5,000 एसी और बिना-एसी डिब्बे के विनिर्माण के लिए 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी।

5,000 एसी और नॉन-एसी आधुनिक डिब्बे बनाने की तैयारी में रेलवे, आमंत्रित करेगी बोलियां- India TV Hindi
5,000 एसी और नॉन-एसी आधुनिक डिब्बे बनाने की तैयारी में रेलवे, आमंत्रित करेगी बोलियां

रेलवे ने स्थानीय और मुख्यलाइनों की ट्रेन सेवाओं को बेहतर और तीव्र गति वाला बनाने के लिए इस कारखाने से हर साल 500 इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) और मेनलाइन इलेक्ट्रेक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) डिब्बे लेने का आश्वासन दिया है। ऑटोमेटिक दरवाजे, बेहतर हवा प्रणाली, जैवसुविधा युक्त शौचालय, बेहतर आंतरिक सज्जा वाले स्टेनलेस स्टील के इन रेल डिब्बों की रफ्तार मौजदा डिब्बों के मुकाबले तेज होगी।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम बंगाल की कंचरापाड़ा कोच फैक्टरी के लिए इसी महीने प्रस्ताव के लिए आग्रह पत्र (आरएफपी) मंगाने के निर्देश जारी करेंगे। अधिकारी ने कहा कि वित्तीय बोलियां इस लिहाज से मंगाई जाएंगी कि जो भी पक्ष बोली लगाएगा वह संगठन की जरूरतों को पूरा करने के योज्ञ हो। ये बोलियां इस तरीके से मंगाई जाएंगी कि इनकी आपस में आसानी से तुलना की जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा