1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि होंगे नए CAG, सोमवार से संभालेंगे नया पदभार

पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि होंगे नए CAG, सोमवार से संभालेंगे नया पदभार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 24, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 12:47 pm IST

पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि कल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का पदभार संभालेंगे। वह शशिकान्त शर्मा का स्थान लेंगे।

पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि होंगे नए CAG, सोमवार से संभालेंगे पदभार- India TV Hindi
पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि होंगे नए CAG, सोमवार से संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि कल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का पदभार संभालेंगे। वह शशिकान्त शर्मा का स्थान लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 62 वर्षीय महर्षि को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार ने महर्षि की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी महर्षि का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था।

यह भी पढ़ें : पेट्रोलियम मंत्री ने दिया आश्‍वासन, डीजल-पेट्रोल को GST के दायरे में लाने की चल रही है तैयारी जल्‍द घटेंगे दाम

शर्मा ने 23 मई, 2013 को CAG का पद संभाला था। शुक्रवार को इस पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया। CAG में आने से पहले शर्मा रक्षा सचिव थे। महर्षि का कार्यकाल तीन साल का होगा। कैग की नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की जाती है।

यह भी पढ़ें : दो दिन बाद पीएम मोदी भारत को देंगे एक बड़ा तोहफा, सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए करेंगे योजना की घोषणा

गृह सचिव बनने से पहले महर्षि आर्थिक मामलों के सचिव और राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह रसायन एवं उर्वरक विभाग तथा प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा