1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ‘लव चार्जर’ बाबा राम रहीम अपनी फिल्मों से कमा चुका है करोंड़ों, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

‘लव चार्जर’ बाबा राम रहीम अपनी फिल्मों से कमा चुका है करोंड़ों, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 25, 2017 05:29 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 10:41 am IST

राम रहीम ने द मैसेंजर-2 फिल्म रिजीज की, बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने कुल 12 करोड़ रुपए कमाए जबकि प्रोड्यूसर का कहना था कि 453 करोड़ रुपए कमाई हुई

‘लव चार्जर’ बाबा राम रहीम अपनी फिल्मों से कमा चुका है करोड़ों, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में- India TV Hindi
‘लव चार्जर’ बाबा राम रहीम अपनी फिल्मों से कमा चुका है करोड़ों, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

नई दिल्ली। रेप के आरोप में दोषी सिद्ध होने वाला डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख बाबा राम रहीम फिल्मों को बनाने का शौकीन है और अबतक कुल 5 फिल्में बना चुका है। फिल्मों से होने वाली कमाई को लेकर डेरा की तरफ से हमेशा कहा जाता है कि राम रहीम की फिल्में करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं।

विकीपीडिया के मुताबिक राम रहीम ने सबसे पहले 2015 में द मैसेंजर नाम की फिल्म बनाई थी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आंकड़े जारी करने वाली कुछ संस्थाओं ने कहा था कि इस फिल्म ने कुल 16.65 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर का दावा था कि फिल्म ने 126 करोड़ रुपए की कमाई की है। 2015 मे ही राम रहीम ने द मैसेंजर का दूसरा वर्जन द मैसेंजर-2 फिल्म रिजीज की, बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक द मैसेंजर-2 ने कुल 12 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना था कि 453 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

2016 में राम रहीम की एमएसजी द वारियर लायन हर्ट नाम से तीसरी फिल्म आई। इस फिल्म को लेकर भी कई बड़े दावे हुए लेकिन बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने कुल 13,24,25,000 रुपए की कमाई की है। इस फिल्म के बाद 2017 की शुरुआत में हिंद का नापाक को जवाब नाम से चौथी और जट्टू इंजिनीयर नाम से पांचवी फिल्म रिलीज हुई है।

राम रहीम अपनी फिल्मों में गाने भी खुद गाता और लिखता है, इसके अलावा राम रहीम ने गाने की कई एलबम भी निकाली हैं, 2014 में हाइवे लव चार्जर नाम की एलबम काफी फेमस हुई थी। इस एलबम में गाना था आइएम द लव चार्जर, जिसे राम रहीम ने खुद गाया था। विकीपीडिया के मुताबिक पहले 3 दिन में ही इस एलबम की 30 लाख कॉपियां बिक चुकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा