1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेल में राम रहीम को मिलने वाली मजदूरी जानकार हैरान हो जाएंगे आप, मिला है सब्जियां उगाने का काम

जेल में राम रहीम को मिलने वाली मजदूरी जानकार हैरान हो जाएंगे आप, मिला है सब्जियां उगाने का काम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 20, 2017 10:14 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 10:14 am IST

राम रहीम को जेल में काम के बदले 20 रुपये दैनिक मजदूरी मिलेगी। यानि राम रहीम जेल में अपनी 20 साल की सजा के दौरान कुल 1.46 लाख रुपए की कमाई कर लेगा।

जेल में राम रहीम को मिलने वाली मजदूरी जानकार हैरान हो जाएंगे आप, मिला है सब्जियां उगाने का काम- India TV Hindi
जेल में राम रहीम को मिलने वाली मजदूरी जानकार हैरान हो जाएंगे आप, मिला है सब्जियां उगाने का काम

चंडीगढ़| पाप की कमाई से राजसी शानो-शौकत के साथ जीने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अब रोहतक की सुनारिया जेल के अहाते में सब्जियों की खेती करेगा। उसकी दैनिक मजदूरी 20 रुपये तय की गई है। हरियाणा की जेलों के महानिदेशक के.पी. सिंह ने मंगलवार को कहा कि दुष्कर्मी इंसां करोड़ों खर्च कर लोगों को देवदूत होने का झांसा देने वाला और पाप की कमाई से आलीशान महलें खड़े कर उनमें रंगरेलियां मनाने वाला डेरा प्रमुख अब मजदूरी कर 20 रुपये रोजाना कमाएगा।

उन्होंने मीडिया से कहा कि 20 साल सश्रम कारावास की सजा पाए राम रहीम के साथ जेल में सामान्य कैदियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उसे अगले महीने जेल के अहाते में सब्जियां उगाने का काम सौंपा जाएगा। उसकी दैनिक मजदूरी 20 रुपये तय कर दी गई है। यानि राम रहीम जेल में अपनी सजा के दौरान कुल 1.46 लाख रुपए की कमाई कर लेगा।

सिंह ने कहा, “जेल के नियम के अनुसार, कैदी से खून के रिश्ते के दो लोग फोन पर बात कर सकते हैं। फोन नंबर का पुलिस द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद कैदी को बात करने की अनुमति मिलती है। गुरमीत के दो फोन नंबर हैं, जिनमें से एक हनीप्रीत के नाम से और दूसरा उसका खुद का है। हनीप्रीत का नंबर पहुंच के बाहर है और गुरमीत ने अपना फोन डेरा में ही छोड़ दिया है।” उन्होंने कहा, “चूंकि इन नंबरों को अब तक सत्यापित नहीं किया गया है, गुरमीत ने फोन कॉल की सुविधा का लाभ नहीं लिया है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा