1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पुरेश डेली ने 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया

पुरेश डेली ने 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2021 05:32 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 05:32 pm IST

झारखंड की डेयरी स्टार्टअप कंपनी पुरेश डेली ने अल्फा वेंचर्स के ध्यानू दास और एजिलिटी वेंचर्स पार्टनर्स से 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस राशि का इस्तेमाल कारोबार विकास, प्रौद्योगिकी और ब्रांड निर्माण पर करेगी।

पुरेश डेली ने 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया- India TV Hindi
पुरेश डेली ने 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया Image Source : FILE

मुंबई: झारखंड की डेयरी स्टार्टअप कंपनी पुरेश डेली ने अल्फा वेंचर्स के ध्यानू दास और एजिलिटी वेंचर्स पार्टनर्स से 1.2 करोड़ रुपये का शुरुआती कोष जुटाया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस राशि का इस्तेमाल कारोबार विकास, प्रौद्योगिकी और ब्रांड निर्माण पर करेगी। पुरेश डेली के संस्थापक मनीष पीयूष ने बयान में कहा, ‘‘हम निवेशकों के भरोसे से काफी खुश है। हमारे शुरुआती पूंजी जुटाने के दौरान उन्होंने अधिक अभिदान दिया है। इस पूंजी के जरिये हम अपने उत्पादों का विस्तार 10 और दूसरी श्रेणी के शहरों तथा 20,000 अंशधारकों तक कर सकेंगे।’’ पुरेश डेली रांची, रामगढ़ और बोकारो में अपने आठ फ्रेंचाइज फार्म के जरिये 1,200 ग्राहकों को दुग्ध उत्पाद और टेबलिंग उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी अपने ग्राहकों को मूल्य श्रृंखलाओं के जरिये रसायन-मुक्त उत्पादों की पेशकश करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा