1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए रिजर्व बैंक गवर्नर, अगले हफ्ते से जाएंगे ऑफिस

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए रिजर्व बैंक गवर्नर, अगले हफ्ते से जाएंगे ऑफिस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 07, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 08:35 pm IST

पिछले 24 घंटे में 50,356 नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 84,62,080 हो गयी है। इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 78 लाख को पार कर चुकी है।

रिजर्व बैंक गवर्नर...- India TV Hindi
रिजर्व बैंक गवर्नर हुए कोरोना से मुक्त Image Source : FILE PHOTO/ PTI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। गवर्नर ने शनिवार को खुद के कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने की जानकारी दी। वह अगले हफ्ते से कार्यालय जाना शुरू करेंगे। दास को कोविड-19 संक्रमण होने की पुष्टि 25 अक्टूबर को हुई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मेरा कोविड-19 परीक्षण नकारात्मक आया है। अगले हफ्ते से दफ्तर लौटूंगा। मेरे जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिए सभी का शुक्रिया।’’

पिछले 24 घंटे में 50,356 नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 84,62,080 हो गयी है। इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 78 लाख को पार कर चुकी है। 577 नयी मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,25,562 हो चुकी है। भारत में कोरोना के मामलों में राहत देखने को मिल रही है, हालांकि देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि ठीक होने वाले मामलों में भी तेजी आने से रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है। वहीं एक्टिव मामलों का संख्या गिरावट के साथ 5 लाख के करीब आ गई है। एक समय एक्टिव मामलों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई थी। फिलहाल देश को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। अनुमान के मुताबिक देश में अगल साल की पहली या दूसरी तिमाही तक लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलने लगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा