1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda की एफडी स्कीम में मिलेगा ₹41,478 का फिक्स ब्याज, जानें कितने समय के लिए कितने रुपये जमा करने होंगे

Bank of Baroda की एफडी स्कीम में मिलेगा ₹41,478 का फिक्स ब्याज, जानें कितने समय के लिए कितने रुपये जमा करने होंगे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 28, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:53 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 5 years fd, Bank of Baroda 5 years fd interest rate, Bank of Barod- India TV Hindi
5 साल की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है ये सरकारी बैंक Image Source : HTTPS://X.COM/UIDAIMUMBAI

Bank of Baroda Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा एक सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 41,478 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

5 साल की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है ये सरकारी बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर रहा है। ये बैंक 444 दिनों वाली 'bob Square Drive Deposit Scheme' पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।

1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 41,478 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,36,690 रुपये मिलेंगे, जिसमें 36,690 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,40,784 रुपये मिलेंगे, जिसमें 40,784 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,478 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 41,478 रुपये भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा