1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के खजाने को संभालने वाले RBI गवर्नर को मिलते है 2.09 लाख रुपए महीना, नहीं है कोई सहायक कर्मचारी

देश के खजाने को संभालने वाले RBI गवर्नर को मिलते है 2.09 लाख रुपए महीना, नहीं है कोई सहायक कर्मचारी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 04, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 05:55 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन दो लाख रुफए से कुछ ही ज्यादा है और उन्हें घर पर कोई सहायक कर्मचारी भी नहीं दिए गए हैं।

देश के खजाने को संभालने वाले RBI गवर्नर को मिलते है 2.09 लाख रुपए महीना, नहीं है कोई  सहायक कर्मचारी- India TV Hindi
देश के खजाने को संभालने वाले RBI गवर्नर को मिलते है 2.09 लाख रुपए महीना, नहीं है कोई सहायक कर्मचारी

नई दिल्ली। देश के बैंकिंग सिस्टम के कुल रिजर्व करीब 25 लाख करोड़ रुपए है और इनको को संभालने का जिम्मा RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर का होता है। पर शायद ही आप जानते हो कि इतने बड़े रिजर्व को संभालने वाले RBI गवर्नर हर महीने दो लाख रुपए से कुछ ही ज्यादा का वेतन मिलता है। साथ ही, उनके घर पर कोई सहायक कर्मचारी भी नहीं दिए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी है।

RBI गवर्नर उर्जित पटेल को मिलते है सिर्फ 2.09 लाख रुपए महीना

  • रिजर्व बैंक से आरटीआई में पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और मौजूदा गवर्नर पटेल को दिए जाने वाले वेतन इत्यादि की जानकारी मांगी गई थी।
  • अक्टूबर में पटेल को पहली बार पूरे माह का वेतन दिया गया और उन्हें 2.09 लाख रपये का वेतन दिया गया। अगस्त में राजन को भी यही वेतन दिया गया था।
  • उन्होंने चार सितंबर को पद छोड़ा था तो इन चार दिनों का अतिरिक्त वेतन उन्हें 27933 रुपए दिया गया था।
  • राजन ने पांच सितंबर 2013 को 1.69 लाख रुपए के वेतन पर गवर्नर का पद ग्रहण किया था।
  • बाद में उनका वेतन 2014 में बढ़ाकर 1.78 लाख रुपए और 2015 में 1.87 लाख रुपए किया गया था।
  • उनका वेतन 2.04 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.09 लाख रुपए इसी साल जनवरी में किया गया था।

यह भी पढ़ें : नोटबंदी का असर: महज 7 दिन में 1500 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम 2165 रुपए गिरे

तस्‍वीरों में देखिए कैसे करवाएं अपने PAN CARD में करेक्‍शन

[iframe src=”https://paisa.khabarindiatv.com/maingallery/how-to-do-corrections-in-your...

RBI गवर्नर के पास नहीं है कोई सहायक कर्मचारी

  • रिजर्व बैंक ने बताया है कि उर्जित  पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद ग्रहण किया था और अभी वह अपने डिप्टी गवर्नर के तौर पर आवंटित किए गए फ्लैट में ही निवास कर रहे हैं।
  • बैंक ने कहा, मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल को उनके आवास पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है। उन्हें दो कार और दो ड्राइवर दिए गए हैं।

पूर्व गवर्नर राजन को मिला हुआ था बंग्ला, 3 कार और चार ड्राइवर

  •  रिजर्व बैंक ने बताया, पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को तीन कार और चार ड्राइवर दिए गए थे।
  • इसके अलावा उन्हें बैंक की ओर से मुंबई में एक बंग्ला दिया गया था जहां एक केयरटेकर और नौ रखरखाव कर्मी उन्हें सहायक कर्मचारियों के तौर पर दिए गए थे।
  • केंद्र सरकार ने हाल ही में पटेल की नियुक्ति की जानकारी के कागजात सार्वजनिक करने से मना कर दिया था क्योंकि यह मंत्रिमंडल की बैठक के दस्तावेज हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा