1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विरल आचार्य ने संभाला पदभार, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नरों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम

विरल आचार्य ने संभाला पदभार, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नरों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 23, 2017 02:40 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 02:40 pm IST

चार डिप्टी गवर्नर के बीच कामकाज नए सिरे से बांटा गया है। विरल आचार्य के डिप्टी गवर्नर का पद संभालने के बाद गवर्नर उर्जित पटेल ने कामकाज का बंटवारा किया।

विरल आचार्य ने संभाला पदभार, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नरों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम- India TV Hindi
विरल आचार्य ने संभाला पदभार, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नरों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम

मुंबई। रिजर्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर के बीच कामकाज नए सिरे से बांटा गया है। विरल आचार्य के डिप्टी गवर्नर का पद संभालने के बाद गवर्नर उर्जित पटेल ने कामकाज का नए सिरे से बंटवारा किया है।

रिजर्व बैंक की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार आचार्य को मौद्रिक नीति विभाग के साथ-साथ आर्थिक नीति एवं शोध, कॉर्पोरेट रणनीति और बजट तथा वित्तीय बाजार संचालन विभाग का काम दिया गया है। अमेरिका में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में वित्त विभाग में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर आचार्य को पिछले महीने रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।

  • सबसे वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर आर. गांधी अब तक इस विभाग का काम देखते रहे हैं।
  • पहले ये सभी विभाग डिप्टी गवर्नर रहते हुए उर्जित पटेल देख रहे थे।
  • उनके गवर्नर बनने के बाद आर. गांधी इन विभाग का जिम्मा संभाले हुए थे।
  • डिप्टी गवर्नर एसएस मुंदड़ा को ग्राहक शिक्षा एवं संरक्षण और मानव संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • एक अन्य डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन बैंकिंग नियमन और संचार विभाग का कामकाज देखेंगे।
  • आईआईटी मुंबई के छात्र रहे आचार्य ने यहां से कम्‍प्‍यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 1995 में बी-टेक किया।
  • वर्ष 2001 में उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में पीएचडी की।
  • वह 2001 से 2008 तक लंदन बिजनेस स्कूल में रहे तथा कई शोध संस्थानों में उन्होंनें काम किया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा