1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस बैंक ने रिजर्व बैंक के नियमों का नहीं किया पालन, RBI ने ठोका जुर्माना

इस बैंक ने रिजर्व बैंक के नियमों का नहीं किया पालन, RBI ने ठोका जुर्माना

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 20, 2018 11:53 am IST,  Updated : Feb 20, 2018 11:53 am IST

जुर्माना कर्नाटक के बेदकीहाल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर ठोका गया है, जुर्माने के तौर पर बैंक को 1 लाख रुपए की राशि जमा करानी होगी।

RBI imposes penalty- India TV Hindi
RBI imposes penalty on bank for violation of directives

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक को-ऑपरेटिव बैंक पर नियमों का पालन नहीं करने को लेकर जुर्माना ठोका है। जुर्माना कर्नाटक के बेदकीहाल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर ठोका गया है, जुर्माने के तौर पर बैंक को 1 लाख रुपए की राशि जमा करानी होगी। बैंक के मुताबिक बेदकीहाल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने RBI के दिशा निर्देशों और नियमों का पालन नहीं किया है जिस वजह से यह जुर्माना लगाया जा रहा है।

जुर्माना लगाने से पहले RBI ने बेदकीहाल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक को नियमों की अनदेखी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, बैंक की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर पाया गया कि नियमों की अनदेखी की गई है जिस वजह से बैंक पर यह जुर्माना लगाया गया है।

RBI PRESS RELEASE
RBI imposes penalty on bank for violation of directives

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा