1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI ने जारी किया नई सीरीज वाला 500 रुपए का नया नोट, जानिए क्या है इसमें खास

RBI ने जारी किया नई सीरीज वाला 500 रुपए का नया नोट, जानिए क्या है इसमें खास

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jun 13, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 05:09 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को 500 रुपए के नए नोट जारी किए। 500 रुपए के नए नोटों में A लेटर शामिल किया गया है।

RBI ने जारी किया नई सीरीज वाला 500 रुपए का नया नोट, जानिए क्या है इसमें खास- India TV Hindi
RBI ने जारी किया नई सीरीज वाला 500 रुपए का नया नोट, जानिए क्या है इसमें खास

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को 500 रुपए के नए नोट जारी किए। 500 रुपए के नए नोटों में A लेटर शामिल किया गया है। केंद्रीय बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि पुराने नोट वैध बने रहेंगे। इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) सीरीज़ के 500 रुपए के नोटों के समान है। बता दें कि 8 नवंबर को मोदी सरकार की ओर से नोटंबदी के बाद 500 के पुराने नोटों को बंद करके नए नोट जारी किए गए थे। 500 के अलावा 2000 रुपए की करेंसी भी जारी की थी।

नोट में क्या है नया

रिजर्व बैंक 500 रुपए के नए नोट जारी किए जा रहे हैं। महात्‍मा गांधी की नई सीरीज में जाने वाले नए नोट में नंबर प्‍लेट पर दोनों तरफ ‘A’ लेटर होगा। इस पर रिजर्व बैंक गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के सिग्‍नेचर होंगे और प्रिंटिंग साल 2017 होगा। नए नोट के साथ मौजूदा समय में चल रहे 500 नोट भी चलन में बने रहेंगे। नएनोट की खास बात है कि इसमें भी दूसरी तरफ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट किया जाएगा। यह भी पढ़े: 
RBI जल्‍द जारी करेगा 1 रुपए का नया नोट, शक्तिकांत दास के होंगे इस पर हस्‍ताक्षर

No

नोटबंदी के बाद E अक्षर वाली सीरीज हुई थी जारी
इससे पहले रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद देशभर में नई सीरीज की 500 और 1000 रुपये की नई करेंसी जारी की थी. उस वक्त नई सीरीज की करेंसी के नंबर पैनल में अंग्रेजी अक्षर ‘E’ छपा था. अब आरबीआई 500 रुपये की नई सीरीज अंग्रेजी अक्षर ‘A’ के साथ जारी करने जा रहा है। यह भी पढ़े: RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, SLR 0.50 फीसदी घटाकर 20 फीसदी किया

यह भी पढ़े: इन बदलावों के साथ आ रहा है 100 रुपए का नया नोट, RBI ने कहा- पुराना नोट भी चलन में रहेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा