1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IDBI का नाम बदलने के पक्ष में नहीं है RBI, नाम परिवर्तन प्रस्‍ताव का नहीं किया समर्थन

IDBI का नाम बदलने के पक्ष में नहीं है RBI, नाम परिवर्तन प्रस्‍ताव का नहीं किया समर्थन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 04:06 pm IST

आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया था।

IDBI Bank- India TV Hindi
IDBI Bank Image Source : IDBI BANK

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईडीबीआई बैंक के नाम में बदलाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया था।

भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिग्रहण के बाद निदेश मंडल ने बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई, आईडीबीआई बैंक का नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। 

निदेशक मंडल ने एलआईसी आईडीबीआई बैंक लि. नाम को तरजीह दी थी। दूसरे विकल्प के रूप में एलआईसी बैंक लि. नाम दिया था। आरबीआई के अलावा नाम में बदलाव के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, शेयरधारकों, शेयर बाजारों समेत अन्य से मंजूरी की जरूरत होती है। 

उल्लेखनीय है कि जनवरी में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया। पिछले साल अगस्त में मंत्रिमंडल ने बैंक के प्रवर्तक के रूप में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा