1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को दे रहा है अंतिम रूप, दिवाला कानून के तहत किया जाएगा इनका निपटान

RBI बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को दे रहा है अंतिम रूप, दिवाला कानून के तहत किया जाएगा इनका निपटान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 12, 2017 03:39 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 03:39 pm IST

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि आरबीआई ऐसे लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को अंतिम रूप देने के चरण में है, जहां दिवाला कानून के तहत निपटान की आवश्‍यकता है।

RBI बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को दे रहा है अंतिम रूप, दिवाला कानून के तहत किया जाएगा इनका निपटान- India TV Hindi
RBI बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को दे रहा है अंतिम रूप, दिवाला कानून के तहत किया जाएगा इनका निपटान

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक ऐसे लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को अंतिम रूप देने के चरण में है, जहां शोधअक्षमता और दिवाला कानून के तहत निपटान की आवश्‍यकता है। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को यह बात कही। सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद वित्‍त मंत्री ने बताया कि सरकार और सरकारी बैंकों के आपस में विलय पर विचार कर रही है, हालांकि आज की बैठक में इस मुद्दें पर चर्चा नहीं की गई।

पिछले महीने सरकार ने 150 अरब डॉलर के समस्‍याग्रस्‍त बैंक ऋण के समाधान हेतु नए कानून की घोषणा की थी। सरकार ने आरबीआई को बैंकों को दिवालियापन कोड के प्रावधानों के तहत एक दिवालिया होने के मामले में एक दिवालियापन प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित करने के लिए अधिकृत किया है।

जेटली ने बतया कि वित्‍त वर्ष 2016-17 में सार्वजनिक बैंकों ने 574 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्‍त वर्ष में सरकारी बैंकों को 17,993 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्‍त वर्ष 2014-15 में सरकारी बैंकों को कुल 37,823 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा