1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिया एक और तोहफा, जियो टीवी पर अपने हिसाब से क्रिकेट देख सकेंगे व्‍यूअर्स

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिया एक और तोहफा, जियो टीवी पर अपने हिसाब से क्रिकेट देख सकेंगे व्‍यूअर्स

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 10, 2018 10:57 am IST,  Updated : Mar 10, 2018 10:57 am IST

रिलायंस जियो के उपभोक्‍ताओं के लिए एक अच्‍छी खबर है। मोबाइल टीवी एप ‘जियो टीवी’ ने घोषणा है की कि उसके उपयोक्ता मौजूदा ‘निधास ट्रॉफी’ के दौरान अपने हिसाब से क्रिकेट देखने का आनंद ले सकेंगे।

Reliance Jio, Jio TV- India TV Hindi
Reliance Jio, Jio TV

नई दिल्ली रिलायंस जियो के उपभोक्‍ताओं के लिए एक अच्‍छी खबर है। मोबाइल टीवी एप ‘जियो टीवी’ ने घोषणा है की कि उसके उपयोक्ता मौजूदा ‘निधास ट्रॉफी’ के दौरान अपने हिसाब से क्रिकेट देखने का आनंद ले सकेंगे। कंपनी ने एक बयान में बताया कि तीन देशों की इस श्रृंखला के दौरान ग्राहक उन्हें मैदान के किस ओर से क्रिकेट देखना है, कौन से कैमरे की आंखों से देखना है या कमेंट्री किस भाषा में सुननी है इत्यादि का चुनाव कर सकेंगे।

कंपनी के निदेशक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा है कि खेल प्रतिस्पर्धाओं को देखे जाने के दौरान वैयक्तिक गतिविधियां देश में उन्हें देखे जाने के अनुभव को बदल देंगी। इसके अलावा हमने मौजूदा दर्शक अनुभव की यथा स्थिति को चुनौती दी है और हम उसे फिर से परिभाषित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जियो तकनीक की मदद से इस क्षेत्र में ग्राहक अनुभव को सबसे उत्कृष्ट बनाने के लिए काम करना जारी रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा